उधम सि नगर -दिलीप अरोरा,गोलियों से थर -थराया उधम सिंह नगर जी हा गोलियों से थर -थराया उधम सिंह नगर*पिछले 24 घंटो मे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर मे तीन विधान सभाओ मे गोलियों की आवाजे गूंजी है। या यू कहे की जिला गोलियों की आवाजों से गूंज उठा है। पिछले 24 घंटो मे उधम सिंह नगर के बाजपुर, रुद्रपुर, और किच्छा मे गोलियों की आवाजे सुनाई दी है। कही एसओजी और अपराधियों की मुठभेड़ हुई तो कही पुलिस ने अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया तो कही बे ख़ौफ अपराधियों के दो गुटों ने पोर्ष इलाके मे गोलिबारी कर सनसनी फैला दी।इन तीन घटनाओ के चलते अपराधियों के अंदर पुलिस का कम होता ख़ौफ दर्शाता है तो कही पुलिस अपराधियों का एन्काउंटर कर अपनी मौजदगी से आम जनता को सुरक्षित महसूस करवाने और अपराधियों को कड़ा सन्देश दे रही है।
*बाजपुर मे देर रात हुई sog और वन तस्करो के बिच 40राउंड फायरिंग
*
कल 27 नवंबर को वन विभाग की एसओजी की team को सूचना मिली की वन तस्कर सागौन के पेड़ काटकर तीन बाइको से ले जा रहे है। जिसके बाद टीम ने मोर्चा संभालते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर की बरहनी वन रेंज मे बोर नदी जीरो पॉइंट के पास रात्रि करीब 8 बजकर 30 मिनट पर तस्करो को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने की बजाय भागने के प्रयास किये जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम पर फायरिंग भी की जिसका जवाब sog की टीम ने फायरिंग करके दिया इस दौरान जंगल का इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा और करीब 40 राउंड फायरिंग दोनों तरफ से हुई।जिसमे वन दरोगा धन सिंह अधिकारी बल बल बचे।बरहाल इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है और टीमें वन तस्करो की तलाश मे जुटी हुई है।
*रुद्रपुर मे रेशमबाड़ी कांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर*
पिछले 24 घंटे मे दूसरी गोलियों की घटना रुद्रपुर की है जहाँ पुलिस ने रुद्रपुर के रेशम बाड़ी मे हुई हत्या के मुख्य आरोपी का सुबह तड़के रिंग रोड के पास सरदार जी के झाले की ओर चाकूबाज ओर हत्यारोपी रेशमबाड़ी निवासी शिवम चंद्रा उर्फ़ बर्गर (25)पुत्र पप्पू का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया ओर अपराधियों को सख्त सन्देश दिया।
*दिन दहाड़े गोलियों की आवाज से दहला किच्छा का पोर्श इलाका*
पिछले 24 घंटे मे जिले की तीसरी बड़ी घटना हुई किच्छा विधान सभा मे। जहाँ शहर की पोर्श कॉलोनी मे दिन दहाड़े दो गुटों मे पुरानी रंजिश के चलते आपस मे गोली बारी हुई है।जिसके बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। गरिमत यह रही की इसमें आस पास का कोई भी आम इंसान घायल नहीं हुआ न किसी को कोई क्षति हुई। गोली चलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर सीओ भी मौक़े पर पहुचे ओर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के प्रयास के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है। बरहाल वार्ड सभासद ओर स्थानीय निवासियों ने इस पर कड़ी निंदा की है ओर पुलिस से ठोस कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने और आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यवाही की मांग भी की है।













