बॉक्स ऑफिस पर जहां एक ओर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा बना हुआ है, वहीं साउथ की एक फिल्म ने चुपचाप शानदार कमाई कर सबका ध्यान खींच लिया है। यह फिल्म न सिर्फ तेजी से कलेक्शन कर रही है, बल्कि बेहद कम समय में मेकर्स को बड़ा मुनाफा भी दे चुकी है।
‘Aadu 3’ ने 4 दिन में मचाया तहलका
मलयालम फिल्म Aadu 3: One Last Ride – Part 1 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन मिधुन मैनुअल थॉमस ने किया है। यह फिल्म साल 2017 में आई ‘Aadu 2’ का सीक्वल है और सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी 70% से ज्यादा दर्ज की जा रही है।
फिल्म में जयसूर्या ‘शाजी पप्पन’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सैजू कुरुप, विनायकन, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, विजय बाबू, इंद्रान्स, भगाथ मैनुअल और बिजूकुट्टन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
4 दिनों में ही सुपरहिट, जबरदस्त कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने महज 4 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म ने लागत से करीब 2.9 गुना ज्यादा कमाई कर ली है, यानी लगभग 290% का मुनाफा।
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन: ₹5.95 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 67%)
- दूसरा दिन: ₹6.30 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)
- तीसरा दिन: ₹7.15 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)
- चौथा दिन: ₹7.10 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)
👉 कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹30.61 करोड़
👉 इंडिया नेट कलेक्शन: ₹26.50 करोड़
ट्रेड रिपोर्ट क्या कहती है?
ट्रेड वेबसाइट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है। शुरुआती ट्रेंड्स संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और बड़े आंकड़े छू सकती है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स और वेबसाइट्स के आधार पर लिए गए हैं, जिनमें बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



