जी, हां दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस दिल्ली में चार लोकसभा सीटें मांग रही है। सूत्रों की मानें तो आप का कहना है कि कांग्रेस गठबंधन करना ही नहीं चाहती है।
इससे पहले मंगलवार (20 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि था लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी।
सीएम केजरीवाल ने पंजाब में आप के अकेले आम चुनाव लड़ने के फैसले पर पार्टी द्वारा पुनर्विचार करने की संभावना को खारिज कर दिया था। दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा था कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और चीजें अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘उनके (कांग्रेस) साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।’’
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


