खबर संसार, खटीमा : हादसा – तालाब मे समाई अनियंत्रित तेेज रफ्तार car, मची चीख-पुकार ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के चांदा गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस दौरान तालाब में गिरे युवकों ने ममद की गुहार लगाई। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिर काफी मशक्त के बाद car सवारों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढें- आलिया भट्ट की ड्रेस देख भड़के यूजर्स, कहा− पॉलीथीन पहनी है क्या, फोटो वायरल
रेस्क्यू ऑपरेशन car सवारों को बाहर निकाला
मिली जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र खटीमा के सीमांत क्षेत्र खटीमा के चांदा गांव के पास एक तेज रफ्तार car देर रात तालाब में जा गिरी। चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चार कार सवारों को किसी तरह रस्सी के सहारे तालाब से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी को तालाब से बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।





