बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म गंगूबाई की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में हुए ITA अवॉर्ड सेरेमनी में जब आलिया पहुंची तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।
दरअसल आलिया भट्ट की पॉलीथीन की बनी साड़ी पहनकर अवॉर्ड शो में पहुंचीं। यहां पर आलिया भट्ट को देखर हर कोई हैरान रह गया कि आलिया इस साड़ी को भी कैसे आराम से कैरी किया हुआ है।
इसे भी पढ़े−अखिलेश यादव के ऑर्डर पर दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं सपा उम्मीदवार
कुछ ने किया ट्रोल तो कुछ ने की तारीफ
बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का लुक काफी अलग लग रहा था जिसके कारण उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आलिया भट्ट की तस्वीरें जब इंटरनेट पर आईं तो यूजर्स में इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि आलिया ने आखिर पहना क्या है ?
कुछ यजूर्स आलिया के इस लुक की तारीफ कर रहे थे तो कुछ यूजर्स ने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को ट्रोल करते हुए यूजर्स ने कमेंट्स किए कि आखिर ऐसी मजबूरी आ गई कि प्लास्टिक, के कपड़े पहनने पड़े।
क्या ये पॉलीथीन है एक यूजर ने पूछा
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या ये पॉलीथीन है। एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए पूछा कि कितने का है ये प्लास्टिक बारिश से पहले मुझे अपनी बालकनी में लगाना है।
हालांकि आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने जो साड़ी पहनी है उसे स्टर्लिंग सिल्वर साड़ी रिसाइकल नायलॉन बेस और डिग्रेडेबल फॉक्स लेदर (अशुद्ध चमड़े) से मिलाकर तैयार किया गया है और ये काफी कीमती भी है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



