HomeTech & AutoJio-Airtel-Vi में ऐसे एक्टिवेट करें eSIM, सिर्फ इन फोन्स में ही मिलेगी...

Jio-Airtel-Vi में ऐसे एक्टिवेट करें eSIM, सिर्फ इन फोन्स में ही मिलेगी सर्विस

नई दिल्ली, खबर संसार। eSIM टेक्नोलॉजी कुछ समय पहले आई है, लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी स्मार्टफोन इस कनेक्टिविटी ऑप्शन को नहीं देते हैं। यह जोड़ने के लिए एक महंगी टेक्नोलॉजी है क्योंकि इसमें सीधे मदरबोर्ड पर एक अलग से जगह बनानी होती है।

ई-SIM क्या है

आइए जानते हैं कि eSIM टेक्नोलॉजी क्या है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई इलेक्ट्रॉनिक-सिम है तो नहीं ऐसा नहीं है। इसे एम्बेडेड-सिम के तौर पर जाना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि eSIM टेक्नोलॉजी फोन के मदरबोर्ड पर एम्बेडेड या सोल्डर है। यह ऑप्शन स्मार्टवॉच और ड्रोन पर भी सपोर्ट करता है, क्योंकि इससे डिवाइस पर एक अतिरिक्त सिम कार्ड स्लॉट बनाने की परेशानी खत्म होती है।

यह एम्बेडेड या डिजिटल सिम यूजर्स को फिजिकल नैनो-सिम का इस्तेमाल किए बिना अपने कैरियर से एक सेलुलर प्लान को एक्टिव करने की सुविधा प्रदान करता है। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया भारत में स्मार्टफोन पर eSIM सपोर्ट देने वाली अकेली टेलीकॉम कंपनियां हैं जो कि Android और iOS दोनों हैं।

कंपेटिबल फोन

आपको बता दें कि अधिकतर आईफोन इस ऑप्शन का सपोर्ट करते हैं। eSIM आईफोन 6 और इसके बाद के वर्जन पर काम करती है। इस ऑप्शन का सपोर्ट करने वाले सैमसंग फोन में गैलेक्सी एस 20 सीरीज, एस 21 सीरीज और सभी जेड फोल्ड स्मार्टफोन और जेड फ्लिप शामिल हैं।

अन्य Android स्मार्टफोन में Motorola Razr और Google Pixel 2 और इसके बाद के वर्जन शामिल हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि स्मार्टफोन को इस टेक्नोलॉजी के अनुकूल होना चाहिए। अब यह देखने के लिए कि कौन से फोन इसका सपोर्ट करते हैं, आपको अपनी स्क्रीन पर नामों की जानकारी मिलेगी।

eSIM कैसे करें चालू

eSIM को एक्टिवेट या चालू करने का प्रोसेस बहुत आसान है, लेकिन यह ऑपरेटर से ऑपरेटर में अलग-अलग होता है। टेलीकॉम कंपनियां eSIM के लिए अलग से चार्ज नहीं करती हैं और आपका रेगुलर प्लान भी उसी नंबर पर फॉरवर्ड किया जाता है। इसके अलावा एयरटेल और जियो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान पर eSIM का सपोर्ट करते हैं। वोडाफोन आइडिया सिर्फ पोस्टपेड प्लान पर eSIM ऑप्शन प्रदान करता है।

  • Airtel: एसएमएस eSIM रजिस्टर्ड ईमेल आईडी 121 पर।
  • Vodafone Idea: एसएमएस eSIM रजिस्टर्ड ईमेल आईडी 199 पर।
  • Jio: GetSim मैसेज को 199 पर।

स्कैनिंग प्रोसेस स्मार्टफोन में अलग-अलग होता है।

  • Samsung: “सेटिंग्स”> ” सिलेक्ट कनेक्शन”> “क्लिक ऑन सिम कार्ड मैनेजर”> “क्लिक ऑन ऐड मोबाइल प्लान”> “क्लिक ऑन ऐड यूजिंग क्यूआर कोड”।
  • Apple: “गो टू सेटिंग”> “सिलेक्ट मोबाइल डाटा”> “क्लिक ऑन ऐड डाटा प्लान”।
  • Pixel: “क्लिक ऑन सेटिंग्स”> “सिलेक्ट नेटवर्क और इंटरनेट”> “क्लिक ऑन मोबाइल नेटवर्क”> “क्लिक ऑन डाउनलोड ए सिम इंस्टीड”> “क्लिक ऑन नेक्स्ट> स्केन क्यूआर कोड रिसिव्ड बाय इमेल।

eSIM के फायदे और नुकसान

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि eSIM बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है, लेकिन यह नया सिम कार्ड लेने के लिए स्टोर पर जाने के झंझट को खत्म करता है। eSIM की सबसे बड़ी कमी यह है कि अगर आप बार-बार डिवाइसेज के बीच स्विच करते हैं, तो आप सिर्फ सिम कार्ड निकाल कर नए फोन के अंदर नहीं डाल सकते। एक्टिवेशन प्रोसेस आपको पूरे प्रोसेस को फिर से करने के लिए मजबूर करता है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.