HomeUttarakhandउत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी किया Manifesto, किये ये वादे

उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी किया Manifesto, किये ये वादे

खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी किया Manifesto, किये ये वादे, विधानसभा चुनाव 2022 उत्तराखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

ये भी पढें- …जब हरीश रावत ने बच्चे को गोद में लेकर किया Election Campaign

Manifesto में  उत्तराखंड के हर जिले में एक मेडिकल कालेज, मनरेगा श्रमिकों को वेतन में वृद्धि, हर गांव में वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित की जाएगी। साथ ही हर गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट का वादा किया गया है। कानून व्यवस्था को दुरूत किया जाएगा। भाजपा ने युवाओं और महिलाओं के रोजगार के साथ कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस किया।

कानून व्यवस्था होगी दुरूस्त

उत्तराखंड में लव जिहाद कानून को और कठोरता से लागू किया जाएगा। महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी। उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी।

पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर

बीजेपी ने प्रदेश में महिला थानों की संख्या दोगुना और 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत करने की भी घोषणा की है। साथ ही ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी और पुलिस ग्रेड-पे को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में दंगों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल को मजबूत किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

निर्धन परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास बनाए जाएंगे। राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा।

युवा एवं रोजगार पर जोर

युवाओं के रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी. 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी. युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे। ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

ग्रामीण विकास पर जोर

भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में स्मार्ट विलेज कार्यक्रम बनाया है। राज्य के सभी गांवों को विकसित करने के लिए बीजेपी मिशन चलाएगी. 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कम से कम एक एटीएम स्थापित किया जाएगा. हर ग्राम पंचायत में सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे. पीएम वाणी योजना के तहत प्रत्येक गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट सुविधा मिलेगी।

देंगे तीन फ्री सिलेंडर

गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा। सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी। वहीं मोबाइल अस्पतालों में जन औषधि में 190 से बढ़ाकर 400 दवाई तक दी जाएंगी। असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.