देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस ने कुमाऊं क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 21 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन नैनीताल में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री वी. मुरुगेशन ने कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशे पर रोक और साईबर अपराधों पर विशेष रणनीति बनाई गई।
महिला अपराधों पर सख्त रुख
एडीजी ने निर्देश दिए कि महिला अपहरण व अन्य अपराधों में तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। महिला अपराधों की विवेचना संवेदनशीलता और तेजी से की जानी चाहिए।
चोरी, हथियार और नशे के खिलाफ अभियान तेज
बैठक में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। अवैध असलहों की सप्लाई चेन पर सख्ती से रोक लगाने और सभी जनपदों में सघन चेकिंग करने के आदेश दिए गए। नशे की तस्करी रोकने के लिए मैदानी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने, एंट्री पॉइंट्स व बैरियरों पर निगरानी बढ़ाने और निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश मिले।
वीडियों भी देंखे
साइबर अपराधों और लंबित मामलों पर जोर
साइबर फ्रॉड मामलों में 1930 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता बढ़ाने और पीड़ितों की संपत्ति वापस दिलाने की योजना पर चर्चा हुई। सभी लंबित विवेचनाओं को समय पर निस्तारित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश भी दिए गए।
बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी
समीक्षा बैठक में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एसपी पिथौरागढ़ अशोक ए गणपति, एसपी रेखा यादव, एसपी बागेश्वर आर. चंद्रशेखर घोड़के और एसपी क्राइम निहारिका तोमर मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
