HomeUncategorizedआखिर क्यों दिया तमाचे का जवाब तमंचे से

आखिर क्यों दिया तमाचे का जवाब तमंचे से

खबर संसार रामनगर। एक ने दूसरे को मारा तमाचा,तो दूसरे ने तमंचा से गोली चला दी। जी हा गोली लगने के कारण राजकुमार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहा राजकुमार का इलाज चल रहा है।

आखिर क्यों दिया तमाचे का जवाब तमंचे से

इधर पुलिस की सक्रियता के चलते तमंचे से गोली चलाने वाले चंदन सागर उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सागर का अपराधिक इतिहास लंबा है। 8तक पड़ा है।पुलिस ने मामले को
*धारा:-* 307/504/120B भादवि में दर्ज किया है घटनास्थल एम पी आई सी मैदान इन्द्राकालोनी रामनगर का है
वादी सुरेशलाल पुत्र स्व0 मुरारी लाल निवासी कैनाल कालोनी रामनगर जिला नैनीताल

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण एमपीआईसी मैदान इन्द्राकालोनी रामनगर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है , जिसे गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर ले जाया गया है । अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के द्वारा मय पुलिस बल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व घटनास्थल हेतु रवाना हुये। उक्त घटना में घायल राजकुमार निवासी बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सैन्टर रेफर कर दिया गया , उक्त मजरुब वर्तमान में कृष्णा हास्पिटल काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में उपचाराधीन है । उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल व पतारसी सुरागरसी करने पर पता चला। मैदान में घायल राजकुमार उपरोक्त तथा पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल , चन्दन उर्फ सागर पुत्र छत्रपाल निवासी गण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर व कुछ अन्य लोगों का आपसी विवाद व लड़ाई झगड़ा हो गया ।
इसी विवाद में अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर ने 12 बोर तमन्चे से राजकुमार को गोली मार दी , गोली राजकुमार के दाहिने कन्धे में गर्दन के पास लगी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया ।

पुलिस कार्यवाही में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर उपरोक्त को हाथीडगर नगर से बेड़ाझाल स्कूल के पास पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है शेष फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।
अभियोग में स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने पर 5000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.