HomeCrimeलड़के का प्राइवेट पार्ट चेक करते ही पुलिस ने पिलाया चाय फ‍िर...

लड़के का प्राइवेट पार्ट चेक करते ही पुलिस ने पिलाया चाय फ‍िर ढूढ़ने लगे टॉयलेट

जयपुर, खबर संसार। जयपुर में सांगानेर थाने की पुलिस और कस्टम वालों ने एक लड़के को पकडा है। लड़का जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकडा गया है। उसका सामान चैक करने पर तो पुलिस और कस्टम वालों को कुछ नहीं मिला। लेकिन उसका गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) चैक किए गए तो पुलिसवालों और कस्टम अफसरों के होश उड गए।

चाय पिलाई तो टॉयलेट में निकला सोना

लड़के ने इन सोने के गोल टुकड़ों को एक के बाद एक अंदर (प्राइवेट पार्ट) छुपा रखे थे। तीनों क्रिकेट के विकेट पर लगने वाले गिल्ली की साइज के थे। कीमत 42 लाख अस्सी हजार रुपए बताई गई है। कस्टम वालों ने पहले लड़के को चाय पानी पिलाते रहे, बाद में टॉयलेट ले जाकर सोना निकाला गया। उससे पूछताछ में पता चला कि सोना दुबई से लाया था और यहां किसी को डिलेवर करना था। इसके लिए उसे रुपए आफर किए गए थे। साथ ही एयर टिकिट दिया गया था।

दिल्ली से दुबई गया था लड़का

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि शुक्रवार को दुबई के शारजहां से आने वाली उडान में ये लड़का आया था। आते ही चैकिंग की गई। हमने फेस रीडिंग की तो वह डरा सा लगा। उसका सामान चैक किया लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। उसके बाद उसे अलग से ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का डर दिखाया तो उसने सब कुछ बता दिया।

उसने बताया कि सोने के तीन टुकडे रेक्टम (प्राइवेट पार्ट) में छुपाकर लाया है। उसे चाय काफी और पानी पिलाते रहे। उसके बाद टॉयलेट लेकर गए। वहां कमोड में एक के बाद एक तीन टुकडे निकले। तीनों को पहले तो साफ किया और उसके बाद तीनों टुकडों को गलाकर सोने के बिस्कुट की शेप दी गई। उसके बाद वजन किया गया। करीब आठ सौ ग्राम सोना था और कीमत 42 लाख रुपए से ज्यादा थी।

10 हजार के लिए ला रहा था 42 लाख का सोना

पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी महीने छह तारीख को दिल्ली से दुबई कमाने गया था। लेकिन काम नहीं मिला तो वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान किसी ने दस हजार रुपए आफर किए साथ ही सोने खरीद कर दिया और इसे शरीर में छुपाने की ट्रिक भी बताई।

इसे भी पढ़े-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘रबर की गुड़िया’: Navjot Singh Sidhu

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.