HomeBusinessआरबीआई के फैसले के बाद 3 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, कहीं...

आरबीआई के फैसले के बाद 3 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, कहीं नुकसान तो कहीं मुनाफा

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, आप ने सही पढ़ा आरबीआई के फैसले के बाद 3 बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें, कहीं नुकसान तो कहीं मुनाफा, बीते बुधवार को केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के साथ रेपो रेट 4.40 फीसदी हो गई है।

रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले के बाद अब बैंकों ने भी लोन पर ब्याज बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक ने कर्ज मंहगा कर दिया है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक से लिए जाने वाला सभी तरह का कर्ज लेना महंगा हो जाएगा।

इसे भी पढ़े-Urfi Javed ने शर्ट का बटन खोलकर किया डांस, वीडियों हुआ वायरल, देखें वीडियों

कितनी हुई बढ़ोतरी

ICICI बैंक के मुताबिक एक्टरनल बेंचमार्क लेंडिंग रेट 40 बेसिस अंक बढ़ा दिया गया है। इसे बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी BRLLR में इजाफा किया है। यह 40 बीपीएस बढ़कर 6.90 फीसदी हो गया है। दोनों बैंकों की बढ़ी हुई ब्याज लागू हो चुकी है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने खुदरा ग्राहकों के लिए डिपॉजिट ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की सभी जमाओं पर लागू है। बैंक ने ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एफडी 390 दिनों के लिए कराने पर ब्याज दर में 0.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

और पढ़िए -राज के खिलाफ HC में याचिका, राज ठाकरे के खिलाफ दूसरा गैर जमानती वारंट जारी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.