खबर संसार, लखनऊ: अब वरुण Gandhi व राहुल गांधी ने उठाये योगी सरकार पर सवाल, यूपी सहायक शिक्षक भर्ती टीईटी मामले को लेकर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद एक तरफ जहां विपक्षी योगी सरकार को घेर रहे हैं, तो वहीं अपनी ही पार्टी पर पीलीभीत सांसद वरुण Gandhi भी सवाल उठा रहे हैं। तो वहीं टीईटी अभ्यर्थियों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है।
वरुण Gandhi ने योगी सरकार पर उठाये सवाल
बागी रुख अपना चुके पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण Gandhi ने भी योगी सरकार पर सवाल उठाये है। उन्होंने सवाल उठाया कि पद खाली पडे़ हैं, और योग्य अभ्यर्थी भी हैं तो भर्तियां क्यों नहीं हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों को मां भारती का लाल बताते हुए कहा कि इनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लाठीचार्ज किया जा रहा है।
ये भी पढें- …तो इस सीट पर Pradeep Tamta व रेखा आर्य के बीच दिलचस्प मुकाबला!
राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा
राहुल Gandhi ने कहा है कि रोजगार मांगने वालों पर यूपी सरकार लाठियां मार रही है। वहीं बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला किया, वरुण ने कहा कि ये बच्चे भी मां भारती के लाल है, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है।
यहां बततो चलें कि लखनऊ में शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। राज्य में 69,000 शिक्षकों की भर्ती मामला बीते काफी समय से गर्माया हुआ है। परीक्षार्थी इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे है। उनका आरोप है कि शिक्षकों की भर्ती में धांधली हुई। हाल ही में (UPTET) 2021 की परीक्षा को पेपर लीक के बाद रद्द करना पड़ा है।
