Aparna Yadav News: यूपी विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं। इसी बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। वहीं, सबसे ज्यादा हैरान करने वाली खबर यादव परिवार से आई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के सपा (Samajwadi Party) छोड़ बीजेपी (BJP) जॉइन करने की खबरें खूब वायरल हो रही हैं।
हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि यह उनके परिवार का मामला है और परिवार में सब ठीक है।
इसे भी पढ़े−पीठासीन एंव मतदान अधिकारियों को 20 से 25 जनवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
दरअसल, कई दिन से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के बीजेपी जॉइन करने की चर्चाएं हैं। अब इसे लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर हमला किया है। बीते सोमवार हुई प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को हमारे परिवार की ज्यादा चिंता रहती है। चुनाव में बीजेपी कई ऐसे षड्यंत्र करने की कोशिश करेगी, लेकिन समाजवादी उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
किसानों को यह फायदा देने का संकल्प
गौरतलब है कि बीते दिन ही सपा मुखिया ने प्रेस वार्ता के जरिए इस बात का ऐलान किया कि बीजेपी को हराने के लिए वह अन्न संकल्प ले रहे हैं। गेहूं और चावल अपने हाथों में लेकर कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अन्याय और अत्याचार किया है, उनको हटाएंगे और हराएंगे। इसी के साथ अखिलेश का दावा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। इसके अलावा, बीमा और पेंशन की व्यवस्था की भी जाएगी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



