आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार स्टारर रक्षाबंधन टिकट खिड़की पर जल्द की दस्तक देंगी। काफी समय बाद बॉलीवुड की कोई दो बड़ी फिल्में टकराने जा रही हैं। हालांकि दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। दोनों फिल्मों के कलेक्शन के अलावा इस पर भी नजरें टिकी रहेंगी कि कौन सी फिल्म आगे निकलती है।
जैसे-जैसे रिलीज की डेट पास आ रही है तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों फिल्मों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर कब्जा जमाया जाए जिससे उन्हें देखने दर्शकों की संख्या भी ज्यादा रहे। एक नजर डालते हैं कि एडवांस बुकिंग से लेकर शो टाइम के मामले में कौन सी फिल्म आगे है।
शो टाइम में कौन आगे
शुरुआती ट्रेड के मुताबिक, स्क्रीन टाइम और शो टाइम में अक्षय कुमार की रक्षाबंधन, आमिर की फिल्म से आगे है। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने कोलकाता के मल्टीप्लेक्स चेन की बुकिंग रिपोर्ट बताई है। उन्होंने बताया कि आमिर की अपेक्षा अक्षय की फिल्म के 12 ज्यादा शोज हैं। सुमित लिखते हैं, ‘रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग कोलकता में शुरू हो गई है। आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में शो की संख्या- रक्षाबंधन- 76 और लाल सिंह चड्ढा 64। रक्षा बंधन का कम समय ट्रिक है। देखते हैं कि एडवांस बुकिंग के अंतिम आंकड़े क्या होंगे।’
एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी
एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आंकड़े देखें तो ‘लाल सिंह चड्ढा’ भारी पड़ रही है। वेब पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन फिल्म के 74 लाख टिकट बिके। वहीं ‘रक्षा बंधन’ के 67 लाख टिकट बिके हैं। मेट्रो शहरों में ‘लाल सिंह चड्ढा’ को ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है।
लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग-
मुंबई- 14.39 लाख
दिल्ली एनसीआर- 17.5 लाख
पुणे- 4.05 लाख
बंगुलुरू- 5.14 लाख
चेन्नई- 5.92 लाख
रक्षाबंधन की एडवांस बुकिंग-
मुंबई- 16.47 लाख
दिल्ली एनसीआर- 18.63 लाख
पुणे-4.57 लाख
बंगुलुरू- 1.73 लाख
कोलकाता- 3.17 लाख
चेन्नई- 3.96 लाख
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


