आनंदा अकादमी, डहरिया (हल्द्वानी) के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 5 के प्रतिभावान छात्र मुकुंद राज ने जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी (नैनीताल) की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा 6 में प्रवेश प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि समूचे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। मुकुंद की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि समर्पित प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं।
प्रबंधन और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट और निदेशिका एवं प्रधानाचार्या ने मुकुंद राज को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। बिष्ट ने कहा, “यह सफलता मुकुंद की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित तैयारी और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
” विद्यालय परिवार ने छात्र की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुकुंद राज की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आनंदा अकादमी के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुशासित वातावरण की भी सशक्त मिसाल है। भविष्य में विद्यालय ऐसे ही और गौरवपूर्ण क्षणों की अपेक्षा कर रहा है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
