HomeNationalऔर आखिरकार आर्यन खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई!

और आखिरकार आर्यन खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई!

खबर संसार मुंबई। और आखिरकार आर्यन खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई! और मन्नत पूरी हुई। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट ,मुनमुन की भी जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली ।

और आखिरकार आर्यन खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई!

इससे पूर्व हाई कोर्ट ने कहा की आर्यन पर ऐसा नहीं लगता की उन्हें जमानत ना दी जाए। इसी के साथ तमाम अटकलें जो लग रही थी उस पर विराम लग गया है। मुकुल रोहतगी पिछले दो दिनों से पैरवी कर रहे थे। हालाकि ऑपरेटिंग ऑर्डर जारी नही होने के कारण कल जेल से बाहर आ पाएंगे। हाईकोर्ट में आर्यन खान की। एनसीबी बड़े ड्रग्स कनेक्शन की बात बेमतलब में कह रही है। जबकि आर्यन के पास से कोई बरामदगी भी नही हुई है वो तो क्रूज पर वीवी आईपी गेस्ट बनकर गए थे।

बताते चले की अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. ड्रग्स केस में अदालत से तीनों को आज जमानत मिल गई. आर्यन इस समय मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल अनिल सिंह ने जमानत का जोरदार विरोध किया. एनसीबी ने कहा कि आर्यन करीब दो साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं और साजिश का हिस्सा हैं. क्रूज पर ड्रग्स की जानकारी उन्हें थी. आर्यन को बेल नहीं दी जा सकती है.इस पर कोर्ट ने पूछा कि आर्यन पर ड्रग्स के कारोबार के आरोप का आधार क्या है? इस सवाल पर एनसीबी ने कहा कि आर्यन के व्हाट्सएप चैट से बात सामने आई है. एनसीबी के दावे पर आर्यन खान की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि एनसीबी को साजिश का सबूत देना चाहिए. आर्यन को नहीं पता था कि उसके दोस्त के पास ड्रग्स है. आर्यन खान ने कोई साजिश नहीं की.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.