HomeNationalऔर आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल पद से हटाए गए

और आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल पद से हटाए गए

खबर संसार मुंबई। और आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र से हटाए गए।उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जी हा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी को लेकर बीते दिनों से महाराष्ट्र में विवाद चल रहा था। उन्हें हटाने के लिए तमाम प्रदर्शन, धरना, मीटिंगें और रैलियां हुईं। महाराष्ट्र सरकार में ही फूट नजर आई।

और आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल पद से हटाए गए

कई विवादों के बीच बीती 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुंबई दौरे पर आए थे। उसी दौरान राज्यपाल ने उनसे कहा था कि वह सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होनाचाहते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा था लेकिन वह लगभग एक महीने से पेडिंग था। भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में तकरीबन तीन साल का कार्यकाल बतौर राज्यपाल पूरा किया। हालाकि उनके हटाए जाने की चर्चा दो माह से हो रही थी। माना जा रहा है इस साल 9 राज्यों में चुनाव है।इसका एंगल भी बन रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.