मुंबई, खबर संसार। भाबी जी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain) में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे हुई बड़ी चूक को देख यूजर्स भड़क उठे हैं और कमेंट कर उनकी क्लास लगाते देखे जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े−चीन लोगों को लॉकडाउन में भूखे मार रहा, खाना बचाने के लिए 3 बजे ही सो जाते हैं लोग
‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वालीं शुभांगी अत्रे ने ‘मकर संक्रांति 2022’ (Makar Sankranti 2022) के मौके पर बड़ी गलती कर दी। हालांकि, इस गलती को पकड़ने में यूजर्स ने बिल्कुल समय नहीं लिया और उसे देखने के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
‘अंगूरी भाभी’ एक्ट्रेस सैंडल निकालना भूली
दरअसल, मकर संक्रांति के शुभ मौके पर शुभांगी अत्रे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो (Shubhangi Atre Video) साझा किया। जिसमें वो भगवान सूर्य को अर्ध्य देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें मंत्रों का उच्चारण करते हुए भक्ति में लीन देखा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस सैंडल निकालना भूल गई हैं। जिसे देख लोगों का पारा हाई हो गया है और ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले लिया है।
शुभांगी के वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’कृपया आगे से चप्पल का ध्यान रखें।’ दूसरे ने लिखा,’अरे यार चप्पल नहीं निकाली आपने।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’सैंडल पहन कर भगवान सूर्य को जल अर्पण….? ये तो अतिनिंदनीय है।’ ऐसे ही बाकी यूजर्स को भी कमेंट कर एक्ट्रेस पर बिफरते देखा जा रहा है।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


