Thursday, January 16, 2025
HomePoliticalBJP की एक और लिस्ट, डिंपल को टक्कर देंगे जयवीर, आसनसोल से...

BJP की एक और लिस्ट, डिंपल को टक्कर देंगे जयवीर, आसनसोल से अहलुवालिया

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 नाम शामिल हैं। इन 9 नामों में उत्तर प्रदेश से सात, पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट और चंडीगढ़ सीट शामिल है। चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर को इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

किरण खेर की जगह संजय टंडन भाजपा के उम्मीदवार होंगे जबकि आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतर गया है। पहले आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन उनके इनकार के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया पर भाजपा ने दांव लगाया है।

उत्तर प्रदेश में डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर उम्मीदवार होंगे। मैनपुरी सीट को मुलायम सिंह यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा कौशांबी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतर गया है। फूलपुर से प्रवीण पटेल चुनावी मैदान में होंगे।

नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं

हालांकि इस सीट के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम पिछले दिनों सुर्खियों में आया था। इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी की जगह निरज त्रिपाठी को मैदान में उतर गया है। बलिया से नीरज शेखर को टिकट दिया गया है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। चंद्रशेखर को बागी बलिया भी कहा जाता था। बलिया चंद्रशेखर की जन्म और कर्मभूमि दोनों रही है।

मछली शहर सीट से बीपी सरोज को टिकट पार्टी ने दिया है जबकि गाजीपुर से पारस नाथ राय उम्मीदवार होंगे। इस सीट से कभी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सांसद हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अभी भी रायबरेली सीट को लेकर अपनी चुप्पी साथ रखी है।

रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। अमेठी से स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतर जा चुका है। जबकि रायबरेली से अभी भी भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अमेठी और रायबरेली से अब तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.