जयपुर, खबर संसार। जयपुर से एक दिल दहला देनी वाली खबर आ रही है। यहां पर एक युवक की शादी शुदा महिला ने प्राईवेट पार्ट (private part) ही काट दिया और उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती भी कराया और वहां से भाग गई। चलिए आप को बताते है पूरा मामला।
दरअसल, युवक एक योग टीचर है जिसकी सोशल मीडिया के जरिए एक फीमेल योग टीचर से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती हुई और प्रेम संबंध बन गए। 35 साल की महिला की शादी आर्मी के अफसर से हुई थी। उसकी एक बेटी भी है जो ग्रेजुएशन कर रही है। महिला का पति के साथ विवाद चल रहा था जिस वजह से वह अपनी बेटी के साथ जयपुर में अलग रहती है।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
महिला की 28 साल के युवक से दोस्ती हो गई और दोनों करीब आ गए। एक दिन महिला को पता चला कि युवक की शादी तय हो गई है। लेकिन महिला चाहती थी कि युवक उसके साथ रहे। उसने युवक से शादी से इंकार करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन जब युवक नहीं माना तो महिला ने उसका private part ही काट दिया।
महिला ने युवक को घर बुलाया गया। युवक महिला के घर गया। दोनों ने साथ खाना खाया। फिर महिला ने युवक के घर जाकर सोने की बात कही। दोनों युवक के घर चले गए, जहां वो बेहोश हो गया और जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसका पैंट खून से सना है और बिस्तर पर भी खून है। उसने देखा तो उसे पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।
इसे भी पढ़े-अपने फोन में कभी न करें ये 8 गलतियां नहीं तो हो सकते हैं hacking के शिकार
उसने महिला को फोन किया, वो रोने लगी। उसने सॉरी कहा और फिर युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे एसएसमएस अस्पताल भेज दिया गया। युवक का आरोप है कि महिला ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट (private part) को काट डाला।
