मंगलवार को बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया। इस बार टीम की कमान सूर्य कुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान बनाए गए हैं। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को शामिल नहीं किया है, जिससे फैन्स हैरान हैं।
9 से 28 सितंबर तक होगा टूर्नामेंट
यूएई में 9 से 28 सितंबर तक खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। कुल 8 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और ओमान इसमें भाग लेंगी। इस बार का आयोजन काफी रोमांचक होने वाला है।
भारत का अभियान 10 सितंबर से शुरू
भारत एशिया कप का अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। वहीं 19 सितंबर को भारत ओमान से भिड़ेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये मैच बड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड
- सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पंड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- वरुण चक्रवर्ती
- कुलदीप यादव
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- हर्षित राणा
- रिंकू सिंह
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

