खबर संसार चंडीगढ़: पंजाब विस चुनाव से पहले ‘आप’ का Chandigarh नगर निगम चुनाव में डंका, अगले साल होने जा रहे 2022 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के हाथ संजीवनी लग गई। Chandigarh निगम निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत ने बड़ी जीत हासिल की है। जो अपने आप एक रिकार्ड है। इस जीत से आप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब ‘आप’ को लगने को लगने लगा है कि वह पंजाब चुनाव जीत सकते हैं।इस जीत को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने खुशी जाहिर की हैै।
Chandigarh नगर निगम चुनाव में आप को मिली 14 सीेटें
Chandigarh नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी 14 सीटों को जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। तो वहीं भाजपा को 12 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को आठ और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। यहां बात दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
ये भी पढें- उत्तर प्रदेश के बुजुर्गाें को 01 January से योगी सरकार का तोहफा
सीएम मनीष सिसोदिया जताई खुशी
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की जीत से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी आप चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक Chandigarh की जनता ने हमारा भव्य स्वागत करने का काम किया है। मैं इसके लिए वहां के हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को तेह दिल से धन्यवाद देता हूं।
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हार गईं
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें आम आदमी पार्टी की तरुणा मेहता ने 1516 वोटों से पराजित किया। वहीं वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह जीत चुके हैं। वार्ड नंबर 22 से आप की अंजू कौटियाल ने जीत दर्ज की है। वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत संधू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के कुलदीप सिंह कुक्की को लगभग 260 मतों से हरा दिया है।



