HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश के बुजुर्गाें को 01 January से योगी सरकार का तोहफा

उत्तर प्रदेश के बुजुर्गाें को 01 January से योगी सरकार का तोहफा

खबर संसार लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुजुर्गाें को 01 January से योगी सरकार का तोहफा, योगी सरकार ने गरीब बुजुर्गों के लिए एक शासनादेश जारी किया है। जिसमें जिन बजुर्गों को 500 पेंशन मिलती थी। अब उन्हें दोगुनी यानी 1000 रुपये पेंशन मिलेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक बजट में पेंशन राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी। जो 01 January 2022 से लागू हो जाएगी।

ये भी पढें- Smriti Irani की बेटी ने की सगाई, जानिए कौन है उनका दामाद

समाज कल्याण विभाग ने जारी किया शासनादेश

यहां बता दें कि प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को 500 सौ रुपये प्रति माह की दर से भुगतान करती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि कोराना महामारी के दौरान महंगाई और मुद्रा स्फीति संबंधी मुद्दों को को देखते हुए वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।इसलिए अब अब बुजुर्गाें को 500 के स्थान पर 01 जनवरी से 1000 रुपये पेंशन मिलेगी।

01 January से मिलेगा लाभ

अभी 56 लाख बुजुर्गों व निरोश्रितों को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं, महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सी मेश्राम की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि 20 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने के लिए 425.25 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी। इसकी व्यवस्था पुनर्विनियोग से की जाएगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव, दिव्यांग कल्याण हेमंत राव ने भी इसका आदेश जारी कर दिया। जो 01 January 2022 से लागू हो जाएगी।

 राज्य कर्मचारियों के डीए में भी हुई बढ़ोतरी

बता दें, राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चुनाव से पहले बड़ा तोहफा देते हुए डीए को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया है।  वित्त विभाग ने राज्यकर्मियों का डीए 28 से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने का प्रस्ताव बीते सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई। अब जुलाई से नवंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा कराया जाएगा। जबकि दिसंबर के DA का नकद भुगतान वेतन के साथ एक जनवरी को किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के 26 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.