HomeNationalपटियाला हिंसा मामले में भगवंत मान ने तीन अफसरों का किया तबादला,...

पटियाला हिंसा मामले में भगवंत मान ने तीन अफसरों का किया तबादला, इंटरनेट बंद

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद तनाव जारी है। घटना के बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी और जांच के आदेश दिए थे। अब खबर है कि पुलिस के तीन बड़े अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें आईजी अग्रवाल के अलावा एसएसपी सिंह और एसपी वजीर सिंह का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़े- शाही इमाम अहमद बुखारी ने क्यों कहा, आज मुसलमानों की हालत मोर जैसी

हालात की गंभीरता के मद्देनजर राज्य सरकार ने शहर में अस्थाई रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। फिलहाल, मामले में 4 FIR दर्ज हो गई हैं। वहीं, हिंसा के विरोध में कई संगठनों ने शहर बंद का आह्वन किया है। पटियाला में खलिस्तान विरोधी रैली के दौरान काली मंदिर के बाहर दो समूहों में झड़प हो गई थी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल हो गए थे।

पटियाला एसएसपी नानक सिंह ने किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा नहीं करने के लिए कहा है। इससे पहले भी पुलिस ने जिले में 11 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया था। घटना के एक दिन बाद ही पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पटियाला बंद के आह्वान के बीच सिंह ने अखिल भारतीय सुरक्षा समिति के प्रमुख गिरि जी से मुलाकात की है। हिंदू संगठन लगातार घटना का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने ‘खालिस्तान समर्थकों’ को गिरफ्तार करने की मांग की है।

क्या है मामला

शिवसेना (बाल ठाकरे) ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ का आयोजन किया था। इस दौरान समूह की कुछ निहंगों समेत सिख कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई थी। इसके बाद बाद दोनों समूहों के बीच पत्थरबाजी हुई और नारे लगाए गए। घटना के बाद पटियाला जिले में शुक्रवार शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे कर्फ्यू लगा दिया गया था। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

बेअदबी का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना हिंदुस्तान नाम के संगठन के पवन गुप्ता का कहना है कि खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर पर हमला किया है। उन्होंने मंदिर की बेअदबी के आरोप लगाए हैं। इधर, झड़प के बाद शिवसेना ने कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला को पार्टी से बाहर कर दिया है। एसएसपी सिंह का कहना है कि इस विरोध रैली की इजाजत नहीं दी गई थी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.