HomeUttar PradeshBhupendra Singh उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

Bhupendra Singh उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh होंगे। भूपेंद्र सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य मंत्री हैं। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर नामों की चर्चा जारी थी। हालांकि, आज भाजपा की ओर से इस बात की घोषणा कर दी गई कि Bhupendra Singh उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष होंगे।

2024 चुनाव से पहले Bhupendra Singh के लिए इसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 75 प्लस के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह के ऊपर बड़ी चुनौती है। भूपेंद्र सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और संघर्ष करना भी जानते हैं। भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा का ने बड़ा दांव खेला है।

जाट समुदाय में है अच्छी पकड़ 

Bhupendra Singh जाट समुदाय से आते हैं। 2024 के लिहाज से जाटों का वोट काफी मायने रखता है और यही कारण है कि उन्हें इस भारत में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय गांव को भी संतुलित किया है। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं तो भाजपा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं।

राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मध्य उत्तर प्रदेश के हैं। पश्चिमी यूपी की 25 सीटों पर जाट समुदाय का प्रभाव है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह जो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं, उन्हें राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.