HomeUttar Pradeshअब मथुरा में मीट व wine दुकानों पर लगेगा ताला: योगी

अब मथुरा में मीट व wine दुकानों पर लगेगा ताला: योगी

खबर संसार, मथुरा: अब मथुरा में मीट व wine दुकानों पर लगेगा ताला। जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचकर योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली,  श्रीबांके बिहारी एवं राधा रानी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिकता को पुर्नजीवित करने के लिए मीट और wine पर रोक लगानी होगी। तथा इसके स्थान पर दूध का व्यवसाय करना होगा। मुख्यमंत्री ने मीट और शराब पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया।

प्रभावित लोगों का होगा व्यवस्थित पुनर्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। मीट व wine ब्रिकी को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इस फैसले से जो लोग प्रभावित होंगे उनके लिए व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को आदेश भी दिए जा चुके हैं। बता दें कि बीते कल जन्माष्टमी के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के के दर्शन किए थे।

ये भी पढ़ें- विदेशों में जमकर बिक रही भारत की desi चारपाई (खटिया), मुनाफा भी 10 गुना

मीट और wine बिक्री प्रतिबंधित

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर बांके बिहारी लाल और राधारानी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नगरी भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली है। यहां पर मीट और wine  बिक्री को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

भगवान  कोरोना महामारी का करें अंत

योगी आदित्यनाथ ने कन्हैया से दुनिया से कोरोना माहामारी का अंत करने की प्रार्थना की। ‘मैं तो भगवान से यही कामना लेकर आया हूं कि वह इस कोरोना रूपी राक्षस का अंत कर दुनिया को त्रासदी से मुक्ति दिलाएं।’ इस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। मुख्यमंत्री ने मथुरा में डेंगू की चपेट में करीब एक दर्जन बच्चों के आने बाद व कई बच्चों की मौत होने के कारण योगी आदित्यनाथ ने इन परिवारों के सदस्यों के साथ सहानुभूति भी जताई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.