खबर संसार, नई दिल्ली: बड़ी खबर -बड़ी खबर – तो अब मैनपुरी और Aligarh का भी बदलेगा नाम, प्रस्ताव पारित। उत्तर प्रदेश में लगातार नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब मैनपुरी और अलीगढ़ का भी नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया है।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में Aligarh का नाम बदलकर ‘हरिगढ़’ रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर ‘मयन नगरी’ रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास किया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
ये भी पढ़ें- तालिबानियों के बीच फंसे यूपी के 18 लोग, House वापसी की लगा रहे गुहार
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास
गोविंद वल्लभ पंत सभागार प्रांगण में बैठक के दौरान विधायकगण और ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद रहे। पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव मांगे तो सभी नेताओं ने अपनी सहमति दर्ज कराई और यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
Aligarh का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से पास भी कर दिया गया। साथ ही मैनपुरी जिला पंचायत ने भी जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पास सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
कल्याण सिंह भी कर चुके हैं Aligarh का नाम बदलने की कोशिश
असल में अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग काफी पुरानी है। विश्व हिन्दू परिषद ने साल 2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्राचीन नाम ‘हरिगढ़’ ही है। इसे बाद में Aligarh कर दिया गया था। देश और यूपी की सियासत में इस जिले और शहर की अपनी अहमियत रही है। कल्याण सिंह ने भी साल 1992 में मुख्यमंत्री रहते हुए इसका नाम हरिगढ़ करने कोशिश की थी लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, इसलिए उनकी ये कोशिशें साकार न हो सकीं।
मैनपुरी का नाम था मयन नगर
वहीं, मैनपुरी में भी जिला पंचायत के सदस्यों ने मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा। बैठक के दौरान मैनपुरी का नाम बदले जाने को लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्यों की ओर से विरोध भी किया गया। हालांकि, जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम ‘मयन नगरी’ रखने का प्रस्ताव पास कर दिया।



