पाक पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, अब पाकिस्तान में नहीं टूटेंगे टीवी जी, हां चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की भिड़त एक बार फिर दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में होनी वाली है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिक्रेटर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां देने में लग गए है। ऐसे ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिक्रेटर बासित अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा है की की पाकिस्तान में अब टीवी नहीं टूटेंगे।
बताते चले की चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया। वहीं, अब पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम की चुनौती होगी। रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी।
अगर पाकिस्तान जीतने में कामयाब रहता है तो मेरी राय में
बासित अली का मानना है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो यह बड़ा उलटफेर होगा। भारतीय टीम बेहद संतुलित है, लेकिन अगर पाकिस्तान जीतने में कामयाब रहता है तो मेरी राय में यह बड़ा उलटफेर होगा। पाकिस्तान का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर भारत-बनाम पाकिस्तान मुकाबला एकतरफा होता है, तो अब टीवी भी नहीं टूटेंगे, क्योंकि पाकिस्तान में महंगाई बहुत ज्यादा है। अब जबान से ही हर चीज होगी। इसके अलावा बासित अली ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का इंतजार करता है
बासित अली ने कहा कि फखर जमान टू्र्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, अब पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर नंबर-1 से नंबर-5 तक कमोबेश एक जैसा है, यह सच्चाई है। बासित अली का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अच्छी पारी खेलेंगे। उन्होंने कहा कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का इंतजार करता है। बताते चलें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
