खबर संसार रुद्रपुर। जब भाजपाई और कांग्रेसी अंबेडकर पार्क में भिड़े! जी हा टीवी के लाइव शो में कांग्रेसी और भाजपाई आपस में भिड़ गए। दोनों दलों के लोगो ने एक दूसरे पर जमकर गाली-गलौज की और मारपीट की। कुर्सियां उछाली गई एक दूसरे पर। जिसके चलते लाइव शो बंद हो गया । एंकर प्रतीक त्रिवेदी सहित टीम मौके से गायब हुई।
भाजपाई और कांग्रेसी अंबेडकर पार्क में भिड़े!
बताए चले की रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में साय एक नेशनल टीवी का लाइव शो का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने डिबेट करने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, विधायक राजकुमार ठुकराल और आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नंदलाल को मंच पर बुलाया था ।एंकर द्वारा कई विषयों पर प्रश्न किए जा रहे थे जिसके जवाब विभिन्न दलों के खड़े हुए नेतागण दे रहे थे। इस डिबेट में कांग्रेस और भाजपा के दर्जनों समर्थक भी मौजूद थे, जो बीच में लगातार नारेबाजी कर रहे थे ।हालांकि टीवी का एंकर उन्हें बार-बार शांत कराने का प्रयास करता रहा। लेकिन वह नहीं माने ।इसी दौरान किसी एक पक्ष ने दूसरे दल के नेता पर कोई टिप्पणी कर दी और दोनों पक्षों ने नारेबाजी इतने उग्र कर दी कि जिसको लेकर मामला तूल पकड़ गया और देखते-देखते कांग्रेसी और भाजपाइयों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। यह हालत तब थी कि जब कार्यक्रम नेशनल टीवी पर लाइव आ रहा था ।हंगामा बढ़ता देख एंकर और उसकी टीम तत्काल वहां से गायब हो गयी। सूचना मिलने पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया ,कुल मिलाकर लाइव शो में इस तरह का विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। कल हल्द्वानी में भी डिबेट कार्यक्रम रखा गया था लेकिन यहां शांतिपूर्वक रहा। पूरा कार्यक्रम सही तरीके सा संपन्न हुआ था। लोगो ने एंकर प्रतीक त्रिवेदी के साथ सेल्फी भी ली।



