खबर संसार, देहराूदन: उत्तराखंड की इस Assembly सीट को कभी नहीं जीत सकी भाजपा, उत्तराखंड विस चुनाव 2022 नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल हर सीट पर बढ़त बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं, तो ऐसे में बताते चलें कि उत्तराखंड में एक ऐसी Assembly सीट हैं जहां पर आज तक भाजपा अपना कमल नहीं खिला सकी। लेकिन अब इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है।
धारचूला Assembly सीट पर नहीं खुला भाजपा का खाता
ये सीट पिथौरागढ़ की धारचूला सीट जहां बीते चार चुनावों में भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका है। ऐसे में इस बार इस बार भाजपा हर हाल में इस सीट को जीतने का प्रयास कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि भाजपा धारचूला सीट कभी नहीं जीत पाएगी। इसलिए इस Assembly सीट पर बहुत ही दिलचस्प चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है। क्योंकि कांग्रेस यहां हैट्रिक लगाने के प्रयास में है।
ये भी पढें- चाय नहीं खाली पेट पीजिए hot water, ये बीमारियां हो जाएंगी समाप्त
कांग्रेस का गढ़ रही है धारचूला सीट
उत्तराखंड में पांचवा विधानसभा चुनाव 2022 होने जा रहे हैं तो ऐसे में धारचूला विस सीट पर भाजपा ने बीते 20 वर्षों में सीट नहीं जीत सकी हैं तो यहां बताते चलें कि 2012 से पहले यह सीट एसटी आरक्षित थी। शुरू के दोनों चुनावों में यहां निर्दलीय उम्मीदवार ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की, लेकिन तीसरे और चैथे चुनाव में कांग्रेस के हरीश धामी ने यहां आसान से जीत हासिल कर ली थी।
गुटबाजी बनी वजह
बीजेपी इस सीट 2022 में हरहाल में जीतना चाहत है। इसके लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि धारचूला सीट को लेकर पार्टी इस बार गंभीर है। गुटबाजी की समस्या को दूर किया जा रहा है। चुफाल का दावा है कि संगठन की ताकत से इस सीट को बीजेपी हर हाल में जीतेगी, वहीं कांग्रेस की चुनौती यह है कि बीजेपी के लिए यहां जीतना मुमकिन नहीं है।
