खबर संसार, नई दिल्ली: चाय नहीं खाली पेट पीजिए hot water, ये बीमारियां हो जाएंगी समाप्त, गर्म पानी पीकर दिन की शुरूआत करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। लेकिन कई लोगों को सुबह उठते ही hot water पीने की जगह चाय पीने की आदत होती है या पसंद करते हैं, जिसकी वजह से पेट संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं।
ये भी पढें- Maa Annapurna की मूर्ति कनाडा से बरामद, काशी में होगी स्थापित
जैसे बदहजमी, एसिडिटी, कब्ज, गैस, पेट फूलना, पाचन क्रिया गडबड़ होना आदि समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिसकी वजह से हमारी सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है। इसके लिए बस एक छोटा सा काम करना है कि हमे सबसे पहले सुबह उठकर बांसी मुंह कम से कम दो गिलास hot water पीना है। फिर देखिए आपको कैसे गजब के फायदे आपको कुछ ही दिन में नजर आने लगेगे। तो आइए जानते है खाली पेट पानी पीने के फायदे –
hot water पीने के फायदे –
आंतों को आराम – पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए हमें अपनी आंतों की सफाई करना भी जरूरी है, इसके लिए हमें सुबह hot water की आदत डालनी होगी। गर्म पानी पीने लीवर और किडनी के लिए काफी लाभ दायक है।
विषाक्त पदार्थ निकलते है बाहर – खाली पेट hot water से रातभर में शरीर में विषाक्त पदार्थ जम जाते हैं। जो सुबह यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। और पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है।
बेवजह दर्द में मिलता है आराम – किसी न किसी कारण से अक्सर सिरदर्द होता है तो ऐसे में सुबह पानी पीने से सिरदर्द की समस्या तो दूर करता ही है साथ ही दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है।
चेहरे में आएगी चमक – खाली पेट गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे चेहरा दमकता है और निखार जरूर आता है।
पथरी में मिले आराम – पथरी होने पर अक्सर लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। ताकि वह यूरिन के जरिए निकल जाएं। लेकिन रोज सुबह खाली पेट पानी पीते हैं तो पथरी की संभावना बहुत हद तक कम हो जाएगी।


