HomePoliticalअपनी नाकामियों से ध्यान हटाने को BJP बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव

अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने को BJP बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार (27 अगस्त) को देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों के प्रति लोगों को आगाह किया और तर्क दिया कि बीजेपी अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है।

द टेलीग्राफ के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरने ने कहा, “ये मैं नहीं कह रहा हूं, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी थे और तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि बीजेपी 2024 का चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने 2019 में पुलवामा घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और आशंका जताई है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं।”

‘जय श्री राम का नारा आपको हिंदू नहीं बनाता’

लोगों को सतर्क रहने के लिए कहते हुए शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा, “उन्हें गौरवशाली हिंदू होने पर गर्व है लेकिन हिंदू होने का मतलब मुसलमानों से भेदभाव नहीं है। मुझे बीजेपी से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। वो कहते हैं कि मैं हिंदुत्व से भाग गया हूं, गलत। मैं मुसलमानों के खिलाफ नहीं हूं। मैं देशद्रोहियों के खिलाफ हूं। देशद्रोहियों को फांसी दे दो लेकिन जय श्री राम का नारा आपको हिंदू नहीं बनाता है। हिंदुओं के लिए नौकरियां कहां हैं?”

उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा, “आप (नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास लेकिन सही मायने में तो सबको लात अपने दोस्तों का विकास है। आप सुनिश्चित करते हैं कि आपके दोस्तों को देश-विदेश में सबकुछ मिले, कॉन्ट्रेक्ट, कंपनियां और संसाधन।।। आपके दोस्तों के लिए सबकुछ है।”

इंडिया को घमंडिया कहने पर क्या बोले उद्धव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को घमंडिया कहा था। इस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, “चांद पर कौन पहुंचा है, श्रीमान मोदी जी? भारत या इंडियन मुजाहिद्दीन। एक प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा बोलने शोभा नहीं देता।” दरअसल, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने के विपक्ष के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि उग्रवादी समूह के नाम में भी इंडिया है।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “आपके पास कोई सिद्धांत नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है। आपने अन्य दलों से नेताओं को चुरा लिया है। आपने गद्दारों और चोरों का एक समूह बनाया है। आप दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं लेकिन दागी लोगों को अपने विशेष पाउडर से धोकर गले लगाते हैं।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.