HomePoliticalबीजेपी को झटका- अब बाबुल सुप्रियो भी TMC में शामिल

बीजेपी को झटका- अब बाबुल सुप्रियो भी TMC में शामिल

खबर संसार, कोलकाता: बीजेपी को झटका- अब बाबुल सुप्रियो भी TMC शामिल, पश्चिम बंगाल में भाजपा को जोर का झटका लगा है, क्योंकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आज शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए। इस दौरान बाबुल सुप्रियों को का TMC में जमकर स्वागत किया गया। अभी पिछले महीने ही बाबुल सुप्रियो ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। और कहा कि वह अब राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

TMC में मिलेगी नई जिम्मेदारी

अब बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी में जाकर उन्होंने सब को चैंका दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबुल को TMC क्या जिम्मेदारी देती है। टीएमसी के पास अभी भी एक राज्यसभा सीट खाली है और सूत्रों की मानें तो टीएमसी बाबुल सुप्रियो को इसके जरिए राज्यसभा में भेज सकती हैं। बाबुल सुप्रियो लंबे समय तक भाजपा से जुड़े हुए थे।

यह भी पढे –कौन बनेगा ? पंजाब का Captain, फैसला आज, आलाकमान के ये हैं संकेत

मोदी सरकार में रह चुके हैं मंत्री

बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने 2014 से नरेंद्र मोदी सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कई विभागों को संभाला था। तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल हो गए। हम इस अवसर पर उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। बाबुल सुप्रियो ने 31 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। सुप्रियो का नाम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किया जाता था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.