HomeNationalदिल्ली-बागडोगरा इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-बागडोगरा इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

18 जनवरी 2026 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6650 दिल्ली से बागडोगरा के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान फ्लाइट के बाथरूम में एक टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी। एक यात्री ने बाथरूम में टिश्यू पेपर पर लिखा संदिग्ध संदेश देखा और तुरंत इसकी जानकारी क्रू मेंबर को दी। सूचना मिलते ही पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सुबह 9:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पूरे विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। CISF और बम निरोधक दस्ते ने विमान के हर हिस्से की गहन तलाशी शुरू की। यात्रियों के केबिन, कार्गो एरिया और लगेज की अलग-अलग जांच की गई। फ्लाइट में 230 यात्री, जिनमें 8 बच्चे, 6 क्रू मेंबर और 2 पायलट सहित कुल 238 लोग सवार थे। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की स्कैनिंग के साथ-साथ उनके सामान की भी जांच की गई।

पहले भी मिल चुकी हैं बम धमकियां

यह पहला मामला नहीं है। 30 अक्टूबर 2024 को इंडिगो की दो उड़ानों को बम की धमकी मिली थी, हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया था। वहीं 7 नवंबर 2025 को खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की तीन फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं कि यह धमकी फर्जी थी या किसी साजिश का हिस्सा। एयरलाइन और प्रशासन ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.