कटिहार, खबर संसार। एक युवक को अपनी सरहज को बाइक पर बैठाकर घुमाना काफी महंगा पड़ गया। गुस्से में आकर युवक ने अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया और बहन और बहनोई की भी पीटाई कर दी। इसके बाद मामला थाना पहुंच गया। जख्मी की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, कटिहार के बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव में एक युवक ने मामूली सी बात पर घर में जमकर बवाल मचाया और बहन एवं बहनोई पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। युवक मु. शमीम की पत्नी गुलशाना खातून अपने ननदोई के संग बिना पति से पूछे बाइक पर बैठ कर बाहर घूमने चली गई थी।
ननदोई ने अपनी सरहज की कर दी थी तरीफ
इसी बात को लेकर क्रोधित साले ने जीजा सरमान अली एवं बहन कोहिनूर खातून के साथ मारपीट की। इससे पहले ननदोई ने अपनी सरहन की प्रशंसा की थी। इससे भी वह गुस्से में था। युवक इतने क्रोधित हो गया कि उसने बहन एवं जीजा पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया।
घटना के बाद स्वजनों ने घायलों को बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डाक्टर इलाज में जुटे हुए हैं। पुलिस भी वहां पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़े-हरक सिंह रावत फोन बंद करके दिल्ली को निकले !
घटना की जानकारी मिलते ही आबादपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक शमीम को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि बारसोई स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शमीम को हिरासत में ले लिया गया है। शमीम से पूछताछ व कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपित युवक थोड़ा सनकी है। तुरंत गुस्सा जाता है। गुस्से में आकर उसने किया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुडने के लिए क्लिक करें
