Monday, May 20, 2024
HomeNationalBully Bai एप बनाने वाला इंजीनियरिंग छात्र असम से गिरफ्तार

Bully Bai एप बनाने वाला इंजीनियरिंग छात्र असम से गिरफ्तार

खबर संसार, नई दिल्ली: Bully Bai एप बनाने वाला इंजीनियरिंग छात्र असम से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये छात्र मध्य प्रदेश के वीआईटी भोपाल का इंजीनियरिंग छात्र बताया जा रहा है। जिसने मुस्लिम महलाओं की बोली लगाने वाली Bully Bai ऐप को बनाया आज उसे दिल्ली की पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसकी (IFSO ) स्पेशल सेल ने इस 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया और अब इसे राजधानी लाया जा रहा है। इस मामले को लेकर अब तक मुंबई पुलिस तीन गिरफ्तारियां कर चुकी है।

Bully Bai एप को लेकर अब तक तीन गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस इनपुट मिलने के बाद असम पहुंची थी, जहां से इसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है। और उसकी उम्र 21 वर्ष है। वह VIT भोपाल में इंजीनियरिंग का छात्र है। इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन गिरफ्तारी की थी। Bully Bai एप को लेकर  श्वेता सिंह, विशाल कुमार और मयंक रावल को गिरफ्तार किया गया था। श्वेता सिंह को उत्तराखंड से अरेस्ट किया गया था। वह कुल 21 साल की है।

ये भी पढें- गंगा सागर मेला – खारे पानी से नहीं फैलता कोरोना: Mamata Sarkar

दरअसल बुल्लीबाई ऐप नाम से एक ऐप बनाया गया है। उस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। गंदी बातें लिखी जा रही हैं। ये ऐप ठीक उसी तरह बनाया गया है, जैसे कुछ दिन पहले Sulli Deals बनाया गया था. Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था, अब Bulli Bai को भी गिटहब पर लॉन्च किया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.