HomePoliticalबंगाल व तमिलनाडु में पहले चरण के चुनाव प्रचार थमा, 23 को...

बंगाल व तमिलनाडु में पहले चरण के चुनाव प्रचार थमा, 23 को होगा मतदान

बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार गतिविधियों पर रोक लग जाती है। इसके तहत अब किसी भी प्रकार की रैलियां, जनसभाएं और राजनीतिक प्रचार कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होना तय है।

तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक चरण में चुनाव

तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन के बीच माना जा रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके भी त्रिकोणीय मुकाबले को रोचक बना रही है। राज्य में कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और जंगलमहल क्षेत्र के जिले शामिल हैं। इन जिलों में मुर्शिदाबाद (22 सीट), कूचबिहार (9 सीट), जलपाईगुड़ी (7 सीट), अलीपुरद्वार (5 सीट), कलिंपोंग (1 सीट), दार्जिलिंग (5 सीट), उत्तर दिनाजपुर (9 सीट), दक्षिण दिनाजपुर (6 सीट), मालदा (12 सीट), बीरभूम (11 सीट), पश्चिम बर्द्धमान (9 सीट), पूर्व मेदिनीपुर (16 सीट), पश्चिम मेदिनीपुर (15 सीट), झाड़ग्राम (4 सीट), पुरुलिया (9 सीट) और बांकुड़ा (12 सीट) शामिल हैं। पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 3,60,77,171 है, जिनमें 1,84,99,496 पुरुष, 1,75,77,210 महिलाएं और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.