HomeUncategorizedपिता को मैदान में दी चुनौती, बेटे ने पहली ही गेंद पर...

पिता को मैदान में दी चुनौती, बेटे ने पहली ही गेंद पर पिता के उड़ाए होश!

शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 में क्रिकेट इतिहास का यादगार लम्हा तब दर्ज हुआ जब अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को उनके बेटे हसन ईसाखील ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। आमो शार्क्स और मिस आइनाक नाइट्स के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पिता-पुत्र की यह भिड़ंत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


पहली गेंद पर हसन का धमाका

22 जुलाई को हुए मैच में मिस आइनाक नाइट्स के लिए गेंदबाजी करने आए नबी के सामने क्रीज़ पर थे उनके बेटे हसन। नबी की पहली ही गेंद पर हसन ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का मारा। इस ओवर में कुल 12 रन पड़े और कप्तान ने नबी को गेंदबाजी से हटा दिया। नबी की हल्की मुस्कान और बेटे की आत्मविश्वास भरी पारी ने सबका दिल जीत लिया।


हसन ईसाखील की तूफानी पारी

हसन ने यहां ही नहीं रुकते हुए 36 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। बाप की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर हसन ने साबित कर दिया कि नई पीढ़ी भी पूरी तरह तैयार है। फैंस इस जज्बे को क्रिकेट की विरासत बता रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे खेल की खूबसूरती बता रहे हैं कि कैसे एक पिता अपने बेटे से मैदान में चुनौती पाता है।


कौन हैं हसन ईसाखील?

हसन ईसाखील का जन्म 28 जुलाई 2006 को हुआ। दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हसन अफगानिस्तान U-19, आमो शार्क्स और स्पीनघर टाइगर्स के लिए खेल चुके हैं। कम उम्र में ही वह तकनीक और पॉवर-हिटिंग के लिए पहचान बना चुके हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.