HomeInternationalचीन ने नैन्सी पेलोसी को स्थिरता के लिए खतरा बता लगाया प्रतिबंध

चीन ने नैन्सी पेलोसी को स्थिरता के लिए खतरा बता लगाया प्रतिबंध

चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। चीन ने उन पर गंभीर चिंता और दृढ़ विरोध की अवहेलना का आरोप लगाया है और चीन के ताइवान क्षेत्र का दौरा करने पर जोर दिया।

चीन के विदेशी मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि यह चीन के आंतरिक मामलों में गंभीरता से हस्तक्षेप करता है, चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करता है, एक-चीन सिद्धांत को रौंदता है और ताइवान स्ट्रेट्स में शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।

नैन्सी के दौरे से बौखला गया था चीन

पेलोसी ने चीन की धमकियों की परवाह किए बगैर पिछले शनिवार को ताइवान का एक दिन का दौरा किया था। इस दौरे के बाद से चीन बुरी तरह से बौखला गया है और धमकी पर धमकी दे रहा है। इसके अलावा पैलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने यूरोपियन यूनियन में शामिल सात देशों के राजदूतों को तलब किया है।

चीन ने इन लोगों के साझा बयान का विरोध दर्ज कराया है। इन देशों की ओर से साझा बयान में कहा गया था कि ताइवान की सीमा पर चीन का सैन्य अभ्यास गलत है और इसे तत्काल रोक देना चाहिए। उधर चीन का कहना है कि ये बयान हमारे आंतरिक मामलों में दखल है।

जापान के पीएम किशिदा से पेलोसी की मुलाकात

एक तरफ चीन ने पेलोसी पर पाबंदी लगा दी है तो वहीं उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की है। पेलोसी से मुलाकात कर किशिदा ने कहा कि ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास एक गंभीर समस्या को दिखाता है, जिससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है। आपको बता दें कि जापान का ये बयान उस वक्त आया है जब चीन की ओर से दागी गई पांच बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरीं थीं।

इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.