HomeInternationalवुहान पार्ट-2 बनाने की तैयारी में चीन, दुनिया में फिर आ सकती...

वुहान पार्ट-2 बनाने की तैयारी में चीन, दुनिया में फिर आ सकती है तबाही!

जी, हां आप ने सही पढ़ा तीन साल पहले चीन के वुहान शहर में नई और घातक संक्रामक बीमारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में ऐसा कोहराम मचाया था। चीन में एक बार फिर कोरोना महामारी की सुनामी चल रही है। इससे निपटने के बजाय वह ऐसे कदम उठा रहा है जो दुनिया के लिए बहुत बुरा साबित हो सकती है।

चीन ने पहले जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक से रद्द करके महामारी को खुला निमंत्रण दिया। फिर कोरोना वायरस को नॉर्मल फ्लू कहकर अपने लोगों को पारंपरिक और जानलेवा दवाओं के सहारे ठीक करने की सलाह दी और अब क्वारंटाइन नियम खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

चीन की शी जिनपिंग सरकार का कहना है कि उसके लोग धीरे-धीरे कोविड के साथ जीना शुरू कर रहे हैं, क्योंकि 2019 में वुहान शहर से शुरू हुई इस महामारी ने चीन में एक बार फिर प्रचंड और जानलेवा रूप धारण कर लिया है। सोमवार को, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने घोषणा की कि विदेश से आने वाले यात्रियों को अब क्वारंटाइन से नहीं गुजरना होगा। नये नियम 8 जनवरी से लागू होंगे।

पहले 8 दिन क्वारंटाइन का नियम

चीन में जिस तेजी से कोरोना महामारी फैल रही है और रोजाना लाखों की संख्या में लोग संक्रमित और मर रहे हैं। उस स्थिति को जानकर भी चीन सरकार ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन के नियमों को हटाने का फैसला लिया है। वर्तमान में, चीन आने वाले यात्रियों को होटल में पांच दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना जरूरी है। इसके बाद तीन दिनों के लिए घर पर रहना। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाला प्रशासन जो अब समाप्त हो चुकी शून्य-कोविड नीति पर निर्भर था, उसने संक्रमण के प्रसार को रोकने के बजाय बाकी दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं।

जीरो कोविड नीति हटाई, फिर पारंपरिक दवाओं का सहारा

चीन ने हाल ही में तीन साल से देश में चल रही जीरो कोविड पॉलिसी को समाप्त कर दिया था। हालांकि चीन की जनता इस पॉलिसी के खिलाफ लगातार सरकार पर दबाव बना रही थी लेकिन, जिनपिंग सरकार ने धैर्य और धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील करने के बजाय अचानक से सभी प्रतिबंध हटा दिये।

इसके अलावा देश में पेरासिटामोल जैसी आधुनिक दवाओं का टोटा चल रहा है। ऐसे में चीन की सरकार लोगों से पारंपरिक दवाओं को लेने की सलाह दे दी है। ये वे दवाएं हैं जो कई देशों में प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा सरकार की प्रोपेगेंडा टीम लोगों को कोरोना महामारी को नॉर्मल फ्लू बता रही है।

चीन क्या दे रहा सफाई

चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि कुछ विदेशियों के लिए देश में प्रवेश करना आसान बनाने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई है। हालांकि इसमें पर्यटकों को शामिल नहीं किया गया है। इसने संकेत दिया कि चीनी नागरिकों को धीरे-धीरे फिर से पर्यटन के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी, जो कई देशों में होटलों और संबंधित व्यवसायों के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। हालांकि, यात्रियों को अभी भी प्रस्थान से 48 घंटे पहले एक नेगेटिव कोरोना सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मास्क पहनना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.