HomeLocalकैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक न रोका जाए : अखिलेश...

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक न रोका जाए : अखिलेश सेमवाल

खबर संसार हल्द्वानी कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक न रोका जाए : अखिलेश सेमवालव्यापारी नेता एवं सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल (प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल) अखिलेश सेमवाल ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि जिन श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की कैंची धाम क्षेत्र के होटलों में पूर्व से बुकिंग है तथा जिन होटल संचालकों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें भीमताल, भवाली अथवा नैनीताल में न रोका जाए।

 

उन्होंने कहा कि शटल सेवा स्थानीय लोगों एवं उन श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी है, जिनके पास कैंची धाम क्षेत्र में होटल बुकिंग नहीं है। जिन पर्यटकों की होटल बुकिंग पहले से सुनिश्चित है, उन्हें अपने वाहनों के साथ गंतव्य तक जाने की अनुमति दी जानी चाहिए तथा उन्हें शटल सेवा का उपयोग करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।

 

सेमवाल ने कहा कि कैंची धाम क्षेत्र में ऐसे श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है, जिनकी होटल बुकिंग अग्रिम रूप से हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से न रोका जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा सुगम एवं सुखद बनी रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.