HomeLocalहल्द्वानी के प्रसिद्ध ऑलिव लॉज रेस्टोरेंट में आग़ लगने से हड़कंप

हल्द्वानी के प्रसिद्ध ऑलिव लॉज रेस्टोरेंट में आग़ लगने से हड़कंप

खबर संसार हल्द्वानी.हल्द्वानी के प्रसिद्ध ऑलिव लॉज रेस्टोरेंट में आग़ लगने से हड़कंप. जी हा नैनीताल रोड पर कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज एमबीपीजी कॉलेज के बाहर शनिवार साय 6 बजे के आसपास का ये बड़ा हादसा बताया जा रहा है । जब रेस्टोरेंट में  देखते ही देखते रेस्टोरेंट से धुआं उठने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फिलहाल पूरे देश में आग़ लगने कि घटनाये चिंता में दाल रही है

हल्द्वानी के प्रसिद्ध ऑलिव लॉज रेस्टोरेंट में आग़ लगने से हड़कंप

विडिओ भी देखें 

जिसके बाद फायर गाड़िया पहुंच गई, एक फायर मेन के पैर में भी कांच लग गया था अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह,सीओ अमित सैनी,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का काफी सामान जलकर खाक हो गया। आग़ इतनी भयानक थी कि दो एसी तक पिघल गए गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कॉलेज के बाहर संचालित इस रेस्टोरेंट को नियमों के तहत अनुमति मिली थी या नहीं लेकिन कॉलेज जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस रेस्टोरेंट संचालन में कोई लापरवाही हुई थी थी या नहीं. फिलहाल लोग सहम गए इस अग्निकांड से.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.