हल्द्वानी खबर संसार.UKSSSC परीक्षा में सुरक्षा से परीक्षार्थी खफा खफा, जी हा UKSSSC परीक्षा में सुरक्षा का सख्त पहरा, सुबह से 57केंद्रों पर मुस्तैद रही पुलिस उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को जनपद नैनीताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा।
UKSSSC परीक्षा में सुरक्षा से परीक्षार्थी खफा खफा
विडिओ भी देखें
अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले उनकी सघन जांच की गई।i परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बेल्ट,ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चिप एवं अन्य संदिग्ध उपकरणों की विशेष जांच की गई।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग या अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए।
जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न

