Saturday, February 15, 2025
HomeInternationalChina ने बनाया ज्यादा परमाणु बम तो बाइडेन ने सीक्रेट प्लान पर...

China ने बनाया ज्यादा परमाणु बम तो बाइडेन ने सीक्रेट प्लान पर किया साइन

China ने बनाया ज्यादा परमाणु बम तो बाइडेन ने सीक्रेट प्लान पर किया साइन जी, हां अमेरिकी राष्ट्रपती जो बाइडेन ने मार्च 2024 में एक सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान पर दस्तखत किया था। इसके तहत अमेरिका की न्यूक्लियर स्ट्रैजर्जी का फोकस पहली बार रूस की बजाए चीन पर रखा गया है। दरअसल, अमेरिका को आशंका है कि चीन तेजी से न्यूक्लियर हथियारों का स्टॉक बढ़ा रहा है और वो आगे भी निकल सकता है। इसलिए बाइडेन ने फौज को आदेश दिया कि वो रूस, चीन और नार्थ कोरिया ध्यान में रखकर न्यूक्लियर प्लान तैयार करे।

किसके पास कितने परमाणु बम?

आज दुनिया के पास पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा क्षमता वाले परमाणु बम हैं। ऐसे में परमाणु युद्ध के बाद की तस्वीर भयावह होगी। दुनिया में कई देशों के पास परमाणु हथियार मौजूद हैं। इस रेस में सबसे आगे रूस और अमेरिका हैं।

  • रूस- 4380 परमाणु हथियार
  • अमेरिका- 3708 परमाणु हथियार
  • फ्रांस- 290 परमाणु हथियार
  • चीन- 500 परमाणु हथियार
  • ब्रिटेन- 225 परमाणु हथियार
  • इस्राइल- 90 परमाणु हथियार
  • पाकिस्तान- 170 परमाणु हथियार
  • भारत- 172 परमाणु हथियार
  • उत्तर कोरिया- 50 परमाणु हथियार

चीन और पाकिस्तान ने ज्यादा एटमी हथियार जोड़े

चीन और पाकिस्तान ने भारत के मुकाबले तेजी से अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है। स्वीडन के चिक टैंक Stockholm International Peace Research Institute यानी SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट कहती है कि 2022 में चीन ने अपने जखीरे में 60 और पाकिस्तान ने 5 एटमी हथियार जोड़े हैं। इस दौरान भारत ने 4 नए एटमी हथियार बनाए है। तीसरा साल है जब चीन ने एटमी हथियारों पर खर्च बढ़ाया।

2030 तक अमेरिका को पीछे छोड़ने की होड़ में चीन

19 अगस्त को एक राज्य परिषद की बैठक के दौरान, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने जियांग्सू, शेडोंग, गुआंग्डोंग, झेजियांग और गुआंग्शी के तटीय प्रांतों में 11 परमाणु रिएक्टरों को मंजूरी दी, जिसमें अनुमानित कुल निवेश 33.3 बिलियन डॉलर था। ताजा डेवलपमेंट हालिया दिशानिर्देश में उल्लिखित चीन के व्यापक हरित संक्रमण लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसने ऊर्जा-गहन उद्योगों को डीकार्बोनाइजिंग करने और स्वच्छ ऊर्जा आधारों के निर्माण के लिए पवन, सौर और जल विद्युत के साथ-साथ तटीय परमाणु ऊर्जा की पहचान की है। जुलाई 2024 तक, चीन की परमाणु ऊर्जा परिचालन क्षमता उसे दूसरे स्थान पर मौजूद फ्रांस से पीछे है, लेकिन विस्तार की उसकी महत्वाकांक्षी योजनाएं देश को 2030 तक संभावित रूप से फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका (वर्तमान में परमाणु ऊर्जा के शीर्ष उत्पादक) दोनों से आगे निकलने की स्थिति में रखती हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.