HomePoliticalभीमताल विधानसभा में चुनावी कदमताल पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी

भीमताल विधानसभा में चुनावी कदमताल पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी

खबर संसार हल्द्वानी.बाबा हैड़ाखान का आशीर्वाद लेकर बडैत, हैड़ाखान से भीमताल विधानसभा में चुनावी कदमताल पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी।कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज भीमताल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बडैत, हैड़ाखान, खनस्यू, पतलोट, भिड़ापनी, हरिनगर, मौरनोला और पहाड़पानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा जनसभा के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के कांग्रेस के रोडमैप से अवगत कराया।

भीमताल विधानसभा में चुनावी कदमताल पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के ही काम नही आ पा रही, इसके कारणों को पता करके दूर करने का कार्य किया जायेगा।अग्निवीर योजना को बंद कर सेना को फिर से मजबूत कर युवाओं के सपनो को फिर से आबाद किया जायेगा।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीमताल स्वतंत्रता सेनानि परिवारों का गढ़ है। विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवाड़ी जी की जन्मभूमि है। इसी नाते भीमताल मे कांग्रेस की जड़े बहुत मज़बूत है और इसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अवश्य मिलेगा।बडैत क्षेत्र के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र आर्या ने समर्थकों संग भाजपा की विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता ली।*

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रकाश जोशी नैनीताल कांग्रेस के लिए उम्मीदों का प्रकाश बन कर आये है, जनता का भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है।पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल ने कहा कि भीमताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज रात धारी मे रात्रि प्रवास करेंगे और कल प्रातः फिर से भीमताल और नैनीताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रो में प्रचार को गति देंगे।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, भीमताल चैयरमेन दीपू चनौतिया, राजेंद्र बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, डॉ. केदार पलड़िया, बलवंत बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र बोरा, जिला महामंत्री प्रताप बर्गली, खीमराज बिष्ट, मनोज आर्य, संजय, दीवान सिंह मटियाली, दया किशन, मदन बोरा, दयाल सिंह, नवीन पलड़िया, प्रताप संभल, इंदर सिंह संभल, दयाल संभल, प्रताप राम, तेज सिंह मेहता आदि लोगो ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी संग प्रचार प्रसार में सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.