हल्द्वानी, खबर संसार। अश्लील वीडियो कॉलिंग (video calling) के माध्यम से अवैध वसूली करने वाले गैंग पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौपकर कठोर कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में कहाँ गया है हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता समेत सैकड़ो लोग हनी ट्रैप का शिकार हो गये हैं व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल (video calling) के द्वारा लोगों को अपना शिकार बनाया जा रहा हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकती है अनहोनी
काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू का कहना अवैध वसूली करने वाले गैंग पर जल्द कार्यवाही नही हुई तो शहर में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
साहू ने अपील की है अनजान नम्बर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करे। यूथ कांग्रेस प्रवक्ता हरीश रावत ने बताया युवती फर्जी वीडियो (video calling) का सहारा लेकर उनको ब्लैकमेल कर रही हैं।
इसे भी पढ़े-India का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में मिल सकते है तीन मेडल
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिये हैं। एसपी सिटी से मिलने वालों में प्रमुख रूप से यूथ काग्रेस जिला सयोजक उमेश बिनवाल पंकज कश्यप अमित पांडे साहिल राज गंगा बिष्ट सचिन राठौर समेत दर्जनों लोग थे। (video calling)
India का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में मिल सकते है तीन मेडल


