Friday, February 7, 2025
HomePoliticalकांग्रेस ने तय किए 28 उम्मीदवारों के नाम, CM के खिलाफ लड़ेंगी...

कांग्रेस ने तय किए 28 उम्मीदवारों के नाम, CM के खिलाफ लड़ेंगी अलका!

कांग्रेस ने तय किए 28 उम्मीदवारों के नाम, CM के खिलाफ लड़ेंगी अलका! जी, हां कांग्रेस फरवरी में होने वाले दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। उम्मीद है कि पार्टी जल्द ही 28 और उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। उसने बादली से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। पूर्व लोकसभा सदस्य और तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से मैदान में उतारा गया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।

अब्दुल रहमान को उनके वर्तमान क्षेत्र सीलमपुर से चुनावी मैदान में उतारा

कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री को द्वारका से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अब्दुल रहमान को उनके वर्तमान क्षेत्र सीलमपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अनिल भारद्वाज को सदर बाजार, मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक, जय किशन को सुल्तानपुर माजरा और अली मेहदी को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.