HomePoliticalSmriti Irani के खिलाफ कांग्रेस नेता ने की टिप्पणी, BJP ने किया...

Smriti Irani के खिलाफ कांग्रेस नेता ने की टिप्पणी, BJP ने किया पलटवार

यूपी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर अजय राय के इस बयान को सामने लाया है। अजय राय इस वीडियो में साफ तौर पर कह रहे दिखाई दे रहे हैं कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और वापस चली जाती हैं।

अब अजय राय के इस बयान पर बवाल बढ़ सकता है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस पर पलटवार भी किया है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के वफादार अजय राय ने स्मृति ईरानी पर लटके झटके वाली टिप्पणी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सहयोग नहीं है।

अपने ट्वीट में शहजाद पूनावाला ने लिखा कि यह राजनीतिक बदला लेने के लिए प्रथम परिवार द्वारा प्रायोजित प्रयोग है क्योंकि स्मृति ईरानी ने अमेठी में राजवंश को हराया है। कांग्रेस ने पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का भी अपमान किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि कांग्रेस की मानसिकता एक बार फिर से उजागर हो गई है।

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते है!

अजय राय ने इस बात का भी संकेत दिया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को पराजित किया था। अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां से राहुल गांधी लगातार सांसद रहे हैं। लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, कांग्रेस नेता अजय राय सोनभद्र में अपनी बात रख रहे थे। वह देश में राहुल गांधी द्वारा निकाले जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। सोनभद्र में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसी दौरान हुंकार भरते हुए हजारे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनारस से 2024 का चुनाव जरूर हराएंगे। अजय राय लगातार बनारस से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2019 में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें 152548 वोट ही मिले थे जबकि 2014 के चुनाव में अजय राय को 75614 वोट वाराणसी में मिले थे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.