Monday, May 20, 2024
HomeUttar Pradeshकांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई Girls घायल

कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई Girls घायल

खबर संसार, बरेली: कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई Girls घायल, विस चुनाव 2022 को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में लगी हुई हैं। ताजा मामला बरेली से आ रहा हैं, जहां आज मंगलवार को सुबह प्रियंका गांधी के ”लड़की हूं-लड़ सकती हूं” मुहिम के तहत कांग्रेस मैराथन आयोजित की गई थी जहां पर भगदड़ मच गई। चीख-पुकार के बीच भगदड़ में कई Girls घायल भी हो गईं। पूर्व मेयर व कांग्रेस नेता सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वैष्णो देवी में भी भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है।

ये भी पढें- बबुआ को देखकर गिरगिट को भी शर्म आ जाए बोले योगी

Girls के नीचे दबने से आयोजकों के हाथ-पांव फूले

दरअसल आज मंगलवार को सुबह मैराथन प्रियंका गांधी के ”लड़की हूं-लड़ सकती हूं”, मुहिम के तहत मैराथन आयोजित की गई। ये मैराथन बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे दौड़ शुरू होते ही भगदड़ मचने के साथ ही कई लड़कियां के नीचे दबने से आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। भगदड़ मचने से यहां पर कई बच्चियां घायल भी हो गईं।

तीन Girls अस्पताल में भर्ती

भगदड़ जैसी स्थिति में घायल होने के बाद कम से कम तीन प्रतिभागियों को अस्पताल भेजा गया है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वहीं मामले में बरेली कांग्रेस नेत्री पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है, तो ये तो बच्चियों की भीड़ है। ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडिया कर्मियो से धक्का-मुक्की के लिए माफी मांगती हूं। उन्होंने कहा कि यह तो साजिश भी हो सकती है. कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.