खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा।कांग्रेस विधायक का एसडीएम कार्यालय पर धरना। जी हा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज क्षेत्रीय कॉंग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने समर्थको के साथ तहसील परिसर मे एसडीएम कार्यालय पर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस विधायक का एसडीएम कार्यालय पर धरना
और एसडीएम किच्छा द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के
लिए सौपा जिसमे जिक्र किया की किच्छा विस क्षेत्र मे नियम क़ानून को ताक पर रख कर खनन हो रहा हैं। और प्रशासन इसको रोकने मे विफल हो रहा हैं। तिलक राज बेहड़ ने इस पर ठोस कार्यवाही की बात की हैं।
वही दूसरी ओर भाजपा ने इस धरने को महज एक दिखावा बताया हैं। भाजपा स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया की ज़ब किच्छा रुद्रपुर विधान सभा एक तो तब भी खनन होता था ओर उस टीम भी एक हत्या हुई थी आखिर तब क्यों नहीं वह धरने पर बैठे। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा की वह इस धरने से स्थानीय प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाना चाहते हैं। यह धरना 26 को ही क्यों दिया गया इससे पहले क्यों नहीं दिया गया।
कही न कही उनका यह धरना महज एक दिखावा ही हैं। ओर भाजपा सरकार मे कोई भी अनुचित न कार्य किया जाता हैं ओर न ही अनुचित कार्य करने वालो को संरक्षण दिया जाता हैं।
इस पर कॉंग्रेसी विधायक ने कहा की मै पहले भी खनन के खिलाफ रहता था आज भी हूँ।और जो मुझ पर आरोप लगा रहें हैं वह खुद खनन को संरक्षण देते हैं और यह लोग प्रशासन के साथ मिल कर कार्य कराते हैं।


